प्रयागराज 29 मार्च,2022।सबका प्रेम सबका स्नेह देखकर मन बड़ा प्रसन्न है यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, शहर पश्चिमी विधायक श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विधायक पद का शपथ ग्रहण लेने के बाद पहली बार शहर पश्चिमी क्षेत्र के पूरामुफ्ती में पधारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों तथा महिलाओं की तीन हजार समूहों द्वारा जबरदस्त स्वागत के दौरान कहीं।
श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा शहर पश्चिमी की जनता का ऋणी पहले भी था आज भी ऋणी हूँ मैं पूरा प्रयास करूंगा और डबल मेहनत के साथ जनता के बीच में काम करूंगा। जो भयमुक्त समाज के लिए वातावरण बनाया है वह रहेगा मेरे रहते कोई भी माफिया या अपराधी शहर पश्चिमी की जनता के ऊपर अत्याचार नहीं कर सकेगा।मैं विकास को प्राथमिकता में रखकर विकास की गति को तेजी लाने का प्रयास करूंगा।मैंने चुनाव में भी कहा था बुलडोजर इस समय ग्रीसिंग नट बोल्ट कसने के लिए गया हुआ है। और अब देखिए बुलडोजर चलने लगा है जो भी शहर पश्चिमी के अपराधी और माफिया होंगे उन पर बुलडोजर चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह पर शहर पश्चिमी की जनता के द्वारा सिद्धार्थ नाथ सिंह का स्वागत फूलमालाओं के साथ किया।पूरामुफ्ती से राजापुर आवास पहुँचने में लगभग तीन घण्टे लग गए।जनता का आलम यह कि अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत करने के लिए आने की खबर सुनते ही सड़कों पर इंतजार करते दिखे।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शिव बल्लभ मिश्र पवन श्रीवास्तव नंदू पासी प्रदीप केसरवानी राजेश जायसवाल अमरजीत सिंह अनिल कुशवाहा सोनी गुप्ता निशा सिंह मनोज चौबे शिवेंद्र गुप्ता सुनील श्रीवास्तव शिव भारतीय संजय कुशवाहा दिग्विजय सिंह ओमप्रकाश गौतम शुभम पांडे गौरव गुप्ता दीपमाला श्रीवास्तव आनंद कुशवाहा ज्ञान बाबू केसरवानी आशीष श्रीवास्तव कौशलेंद्र नाथ सिंह मानस पांडे विवेक गुप्ता सोनू गुप्ता रोहित विश्वकर्मा ज्ञानेंद्र द्विवेदी अरुण दुबे पवन मिश्रा चंदशेखर ओझा अंजू पाल सुनीता केसरवानी रचना चौरसिया सरोज राजन अनुराधा पासी जुगल किशोर सिंह गोल्डी सरोज नरेंद्र अखिलेश सिंह आशुतोष कुशवाहा अजीत श्रीवास्तव दिनेश तिवारी अरुण श्रीवास्तव राजेश सिंह संतोष गुप्ता आदि रहे।