शशिलेंद्र सिंह अध्यक्ष आशीष मिश्र बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के महामंत्री

सहायक विकास अधिकारी पंचायत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ निर्विरोध चुनाव
 कोरांव /प्रयागराज। बुधवार को विकासखंड मुख्यालय परिसर कोरांव में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय पर विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक एडीओ पंचायत विवेक मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का कोरम पूर्ण होने के बाद संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव भी संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संपन्न हुए चुनाव में ग्राम पंचायत अधिकारी शशिलेंद्र सिंह अध्यक्ष, तो ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष मिश्र निर्विरोध महामंत्री चुने गए। इसी तरह मोहम्मद हामिद उपाध्यक्ष, विवेक कुमार मिश्र संरक्षक, अभिषेक कुमार मंत्री, संजय कुमार जिला प्रतिनिधि, अनीता पटेल कोषाध्यक्ष, संजय कुमार यादव मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश यादव आडीटर, विनोद कुमार भारती सहायक मीडिया प्रभारी चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई भी दी।

Related posts

Leave a Comment