हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ हुआ था। इस वर्ष शनि जयंती 19 मई 2023, शुक्रवार (Shani Jayanti 2023 Date) के दिन मनाई जाएगी। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से शनि जयंती को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विशेष दिन पर शनि देव की उपासना करने से और इनसे जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। जिन जातकों के कुंडली में शनि ढैय्या या शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान और उपाय जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं-
इन राशियों के कुंडली में चल रही है शनि ढैय्या और शनि की साढ़ेसाती
वर्तमान समय पांच राशियां ऐसी हैं, जिनपर शनि की कुदृष्टि बनी हुई हैं। कर्क और वृश्चिक राशि की कुंडली में शनि ढैय्या चल रही है और मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इन जातकों को शनि देव से जुड़े कुछ विशेष चीजों का दान अवश्यक करना चाहिए।
शनि ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए
कर्क और वृश्चिक राशि के जातक शनि जयंती के दिन खिचड़ी का दान अवश्य करें। इसके साथ इस दिन काले उड़द, सरसों का तेल और गुड़ का दान करने से भी जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है और शनि ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
शनि की साढ़ेसाती से बचने का उपाय
इस समय शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर पड़ रहा है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए हल्का सरसों का मिलाकर स्नान करें। साथ ही दीपक में काला तिल और लोहे का छोटा टुकड़ा डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।