शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में शनि जयंती का काफी अधिक महत्व है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव कर्म के हिसाब से हर किसी को फल देते हैं। वहीं जिस व्यक्ति पर शनिदेव मेहरबान होते हैं उसे रातोंरात धनवान बना देते हैं। शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ चीजों का ध्यान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शनि दोष , शनि साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान

काले तिल

शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस इस दिन काले तिल दान करें। इसके अलावा काले तिल नदी में प्रवाह भी करें। इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है।

उड़द की दाल

शनि जयंती के दिन उड़द की दाल का भी दान करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन सवा किलो काली उड़द की दाल किसी जरुरतमंद को दान कर दें। इससे धन संबंधी समस्याओं भी खत्म हो जाती है।

काली मिर्च

शनि जयंती के दिन काली मिर्च का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनि जयंती या किसी भी शनिवार के जिल काले कपड़े में काली मिर्च के कुछ दाने और सिक्का लपेटकर दान कर दें। इससे साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।

सरसों का तेल

शनि जयंती के दिन शन भगवान को सरसों का तेल चढ़ाने के साथ-साथ तेल का दान भी करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से छुटकारा दिला देते हैं।

Related posts

Leave a Comment