शिक्षक नगर,राम भवन चौराहा, यादव नगर,लाला पुरवा आदि जगहो पर चला घर-घर जनसम्पर्क
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरगढ प्रत्याशी अंजू देवी का रविवार को भाजपाईयो संग घर-घर जनसम्पर्क अभियान शिक्षक नगर,राम भवन चौराहा, यादव नगर,लाला पुरवा आदि जगहो पर चला। जिस पर पहली बार निर्विवाद महिला प्रत्याशी होने पर सभी वर्गो का जगह-जगह जोरदार जनसमर्थन मिल रहा है। वही मोदी-योगी के जगह-जगह आवास,शौचालय,फ्री राशन तो मानो सोने मे सुहागा का कार्य कर रहा है। जनता भाजपा सरकार के सुविधाओ के बजह से मुरीद बनी हुई भाजपा के कमल के फूल पर मतदान हेतू ठान रखी है।
वही शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के नेता रहे राकेश त्रिपाठी(भार्गव) व बहुजन समाज पार्टी के अबध विहारी सिंह को भाजपा में सम्मलित करने पर प्रत्याशी को सीधा फायदा मिलेगा। जनसम्पर्क के दौरान अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार मे ही अनूसूचित वर्ग का सम्मान और सहभागिता निरंतर बढ़ रहा है मै योगी-मोदी सरकार का आभारी रहूँगा। वही जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा नगरपंचायत शंकरगढ मे सपा-बसपा के समर्थको का भाजपा के सुशासन पर मिल रहा जोरदार समर्थन, जनसम्पर्क मे भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी, नगर संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल प्रभारी मनोज पासी,जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल,राजमणि पासवान,सतीश विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, करुणापति त्रिपाठी, उमा वर्मा,रोहित केसरवानी,अखिलेश सिह पटेल,धर्मराज पाल,मनोज केसरवानी,शनि यादव,मुकेश पाठक,कृष्ण चन्द्र शुक्ला,मुन्ना मिश्रा,रत्नाकर सिंह,सुधाकर सिंह आदि के साथ भारी सख्यां मे नगरवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।