(प्रमोद बाबू झा)
नारीबारी प्रयागराज। प्रयागराज जिला के विकासखण्डं शंकरगढ़ के ग्राम सभा झंझरा चौबे के महिला कोटेदार के ऊपर समूह के 3 वर्ष के लाभांश का कमीशन मागनें पर अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष का निष्कासन कराने,बैकं खाते मे नाम जुडवाने व समूह के लाभांश की राशि को व्यक्तिगत खाते मे लेने का समूह के ७ सदस्यो ने आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है।
कविता स्यंम सहायता समूह की सदस्य सुमन सिंह को झंझरा चौबे सरकारी राशन की दुकान का आवंटन लगभग २-३ वर्ष पूर्व किया गया था।
समूह की अध्यक्ष रही सुनीता सिंह,कोषाध्यक्ष रही शुशीला सिंह के साथ सदस्य अंजू सिंह,रमरजिया,राजकली,चंदा व अध्यक्ष रही सुनीता सिंह के पति धीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान झंझरा चौबे पृथ्वीराज साहू आदि ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ३ वर्ष से किसी समूह के सदस्य को लाभांश नही दिया गया। कमीशन मांगने पर कोटेदार सुमन सिंह उनके पति ने कर्मचारियो के सह पर विना समूह के बैठक किए कविता स्यमं सहायता समूह की अध्यक्ष रही सुनीता सिंह,कोषाध्यक्ष रही शुशीला सिंह को निष्कासित कर दिया। बिना प्रस्ताव के बैकं मे नाम कर्मचारियो ने नाम जुड़वा दिए। लाभाशं की राशि शासनादेश के मुताबिक समूह के खाते मे जाने चाहिए जो व्यक्तिगत खाते में लेकर कोटेदार और कर्मचारियो ने शासनादेश की धज्जिया उडाई। कर्मचारियो के उपर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया। खण्ड विकास अधिकारी शंकरगढ,ब्लाक मिशन प्रबंधक शंकरगढ द्धारा जाचं मे लापरवाही व उपजिलाधिकारी बारा के आदेश के वावजूद कार्यवाही ना होने पर सदस्यो ने पत्रकारों से न्याय दिलाने की गुहार लगाकर कार्यवाही की मांग किया। सदस्यो ने जल्द ही धोखाधडी़ करने वालो के उपर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
कोटेदार सुमन सिंह ने कहा सदस्यो के बैठक मे ना आने पर कार्यवाही की गई। लाभाशं राशि व्यक्तिगत खाते में ले रही हूँ।
ब्लाक मिशन प्रबंधक आशूतोष तिवारी से जब संवाददाता ने रिश्वत के आरोप के बारे मे जानना चाहा तो उन्होने कहा आरोप किसी के उपर लगाया जा सकता है।
उपजिलाधिकारी बारा ने कहा खण्डंविकास अधिकारी को लिखित जांच के आदेश 25 मार्च 2023 को दिए गए थे। रिकार्ड चेक करने पडेगें क्या कार्यवाही हुई। सम्बधित को कार्यालय मे कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध करा दी जाऐगी।