व्यापारियों ने भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य किया : गणेश केसरवानी

बहुत ही व्यापक होगा भाजपा का व्यापारिक मंडल सम्मेलन

मुख्य संवाददाता

प्रयागराज ! भाजपा के द्वारा व्यापारिक मंडल सम्मेलन को लेकर प्रेस क्लब के‌ सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि व्यापारी समाज ने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। और जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रदेश में सरकार बनी तो व्यापारियों के सम्मान के लिए उनका उत्पीड़न रोकने के लिए एवं हर प्रकार की सुविधाएं देने के लिए हमारी सरकार ने व्यापारिक कल्याण बोर्ड का गठन किया और वन नेशन वन टैक्स जीएसटी के द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न कम हुआ पोषक  और कहा कि एक समय सपा बसपा के शासन में व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी आज सब बंद हो चुके गुंडागर्दी से उत्तर प्रदेश मुक्त हो चुका है जिससे व्यापारी आज निर्भय होकर आज व्यापार कर रहा है। और कहा कि आज देश दुनिया के सामने भारत अपनी सांस्कृतिक वैभव को आच्छादित कर रहा है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद व्यापारियों के बल पर भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 3 दिसंबर को होने वाला व्यापारी मंडल सम्मेलन बहुत ही व्यापक होगा जिसमें प्रयागराज जिले के सभी व्यापार मंडल एवं वरिष्ठ व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है और कहा कि इस व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से अब तक केंद्र में प्रदेश सरकार के द्वारा जो कार्य किए गए हैं। व्यापारियों को जानकारी दी जाएगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 3 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सारस्वत पैलेस के प्रांगण में किया जाएगा। जिस के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ,सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री एवं व्यापार कल्याण बोर्डश के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल होंगे। और बताया कि व्यापारी सम्मेलन में प्रयागराज मंडल के  प्रत्येक बाजारों के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें प्रयागराज गंगा पार जमुना पार प्रतापगढ़ फतेहपुर कौशांबी के व्यापारी विशेष रूप से होंगे।
एवं इस व्यापारी सम्मेलन के संयोजिका श्रीमती शशि वार्ष्णेय होंगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से शशि वार्ष्णेय मुरारी लाल अग्रवाल श्याम जअग्रवाल रविंद्र जायसवाल राजेश केसरवानी राघवेंद्र सिंह धर्मेंद्र केसरवानी अग्रहरि आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment