वॉलीबाल संघ में मनोनीत किये गए तहसील कोऑर्डिनेटर.

जिले के सभी 8 तहसीलों में बनाये गए तहसील कोऑर्डिनेटर.
प्रयागराज: डिस्ट्रि‌क्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की उप समिति (जिला संगठन) की बैठक गत दिवस रविवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जाईन.एच.नाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने, एसोसिएशन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ वॉलीबाल खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्‌देश्य से तहसील स्तर पर क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया गया तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों को ” तहसील कोआर्डिनेटर ” के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिनके नाम की सूची निम्नानुसार है — अखिलेश मिश्रा (करछना), सरदार निरंजन सिंह (कोराव), बर्फी लाल यादव (फूलपुर), मुकेश शुक्ला (मेजा), मान सिंह (बारा), अब्दुल रहमान (सोरांव), अल्ताफ अली (हड़िया) व पंकज शुक्ला (सदर) हैं,जिन्हें सर्वसम्मति से जिला वॉलीबाल संघ द्वारा तहसील कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है।।

Related posts

Leave a Comment