वृद्धजनों को कंबल वितरण करते बाबा टीवीएस के मालिकान

कौशांबी गरीब मजदूर असहाय जरूरतमंद लोगों की मदद समय-समय पर भरवारी कस्बे के बाबा टीवीएस के मालिकान करते रहते हैं पहले भी कई बार जरूरतमंद लोगों की बाबा टीवीएस द्वारा मदद की जा चुकी है।

इसी क्रम में वृद्धा आश्रम ओसा पहुंच कर बाबा टीवीएस के मालिक कपिल केसरवानी ने वृद्धजनों को कंबल वितरण किया है। वृद्ध आश्रम में 42 वृद्धजन मौजूद थे। सभी को कंबल और मिठाई वितरण किया गया है। वैसे तो बाबा टीवीएस द्वारा लगातार कई दिन से कंबल रजाई गद्दा का वितरण किया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही पुनीत का कार्य है और बढ़ती ठंड के बीच गरम वस्त्र की कमी के चलते वृद्धजन ठंड में परेशान हो रहे हैं। इसलिए वृद्धजनों को ठंड से बचाने के लिए बड़े भाई अमित केसरवानी के निर्देशन पर उन्होंने कंबल वितरण करने की ठान ली है। उनके द्वारा तमाम अन्य लोगों को भी कंबल दिया गया है इस मौके पर वृद्धजन आश्रम संचालक आलोक राय डॉक्टर अरुण केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment