केन्द्र मे भाजपा की पुनः सरकार बनाने के संकल्प के साथ करछना मंडल कार्यसमिति हुई सम्पन्न
प्रयागराज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ यह दो ऐसे विकास पुरुष राष्ट्र नायक है। जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण देश और प्रदेश की जनता के उन्नति विकास के दूरगामी सोच के साथ भारत को पुनः विश्वगुरु और महाशक्ति बनाने की ओर बढता एतिहासिक कदम है। वह पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाना चाहते हैं। लेकिन वर्षों सत्ता का सुख भोगने वाले विपक्षी नेताओं को यह रास नही आ रहा। यह विपक्ष कभी अराजकतत्वों उपद्रवियों को उकसाकर देश की सम्पत्ति की छति करवार मोदी-योगी को बदनाम करना चाहते हैं तो कभी युवाओं को उकसाएगें। उपरोक्त बातें ग्राम सचिवालय पंचायत भवन रामपुर मुगांरी में करछना मंडल कार्यसमिति बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कही और आगे विपक्ष पर सीधे निशाना साधते हुए कहा अगर युवाओं मे राष्ट्र भक्त और राष्ट्र शक्ति “अग्निपथ योजना” के माध्यम से जागृत हो गई तो यह किसे बरगलाऐगें और इसी कुचक्र का परिणाम है। हम सब कार्यकर्ताओं को लोगों में जागरूकता लाकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलाना होगा। आगे सरकार की तमाम योजनाओं को संगठन के माध्यम से पहुंचाकर 2024 मे पुनः केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने करते हुए अतिथियों का स्वागत कर अध्यक्षीय संबोधन मे कहा 2024 को एतिहासिक रूप से जिताना मंडल करछना का पहला कर्तव्य होगा। बैठक को मंडल प्रभारी शंकर्षण गुरू जी ने सम्बोधित करते हुए कहा हमें वर्तमान परिस्थितियों से आगाह रहना होगा प्रदेश मे कुछ लोग धर्म और राष्ट्रवाद का अलख जगता नही देख पा रहे है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल ,जिला मंत्री विनोद कुमार प्रजापति,राम ललित सिंह पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वेदेश दत्त पाठक,मनोरमा पांडेय,वेदिका मिश्रा जी,श्यामधर द्विवेदी,राम भवन द्विवेदी,वृजेश द्विवेदी,दिनेश यादव संगीता पांडेय, गीता विश्वकर्मा,रविंद्र मिश्रा,आनंद तिवारी,नारायण प्रसाद शर्मारिंकू सिंह,आनंद सिंह, पुष्पराज सिंह आदि के साथ भारी संख्या में मंडल,सेक्टर, बूथ, मोर्चा-प्रकोष्ठ विभाग के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री सुखराज सिंह पटेल ने किया। इसके पूर्व सर्व प्रथम पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर उपस्थित पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए बन्दे मातरम् के साथ बैठक का शुभारंभ किया था।