सभी को साथ लेकर सम्मान के साथ चलते हुए कमल खिलाकर पुनः मोदी सरकार बनाने पर कार्य करूंगा-विनोद प्रजापति
आज जिला कार्यालय में सांसद, विधायक,निवर्तमान जिलाध्यक्षो एवं पदाधिकारियों के उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को दोपहर नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें प्रयागराज यमुनापार के जिला मंत्री रामपुर करछना निवासी विनोद प्रजापति को यमुनापार का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को बनाए जाने पर पूरे जिले के भाजपाईयो में जश्न का माहौल है। सभी को साथ लेकर चलने वाले मृदूभाषी कर्मठ मेहनती पदाधिकारी के नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित पूरे यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति सायं 4 बजे जिला कार्यालय सिविल लाइन्स पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने बुके और माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति बालशन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए संकल्प लिया की सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर सभी का सम्मान करते हुए 2024 में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर कमल खिलाऊंगा। शीर्ष नेतृत्व द्वारा नए दायित्व सौंपने पर आभार जताया।
इसके बाद बधवां में लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन कर सकुशल दायित्व निर्वहन करने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
*सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने अपने आवास मुंह मीठा कराया दी शुभकामनाएं*
तत्पश्चात इलाहाबाद की सांसद पत्रों.रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचे जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। और कहा आपके कार्यकाल में पुनः एतिहासिक रूप से इलाहाबाद लोकसभा मे कमल खिलेगा। और मोदी सरकार देश के गरीबों के विकास को आगे बढ़ाते चलेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह, प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,अजीत प्रताप सिंह,जय सिंह पटेल,सुधाकर पाण्डेय,नीरज मिश्र,राज कुमार मिश्र,आरती कोल,अमरेश तिवारी,वृजेश भारतीया,ज्ञान नारायण कन्नौजिया,अनिल मिश्रा,हरिदेव धूरियां,प्रीतम पांडेय,पंकज द्विवेदी,सतीश विश्वकर्मा आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते रहें।