भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक ने दी शुभकामनाएं
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार ने आज विधि प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक एवं मंडल संयोजक की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा मेजा से दिनेश द्विवेदी, विधानसभा करछना से अवनीश कुमार मिश्रा, विधानसभा बारा से सलिल द्विवेदी, कोरांव विधानसभा से अनिल मिश्र को विधानसभा संयोजक बनाया गया। वहीं मंडल संयोजक के रूप में मेजा से विजय प्रताप सिंह, उरुवा से अंशुमान त्रिपाठी, सिरसा से राजेश कुमार तिवारी, मांडा से कृष्णमनि गुप्ता,दिघिया से रमेश पांडेय, करछना से हेमराज द्विवेदी, भीरपुर से पवन कुमार द्विवेदी, भडे़वरा से कालिका प्रसाद शुक्ल, चाका से ओम आनंद, सोमेश्वर से विपिन कुमार मिश्र, मनकामेश्वर से शशांक शेखर मिश्रा, जसरा से श्यामसुंदर केसरवानी, कौंधियारा से संदीप शुक्ला, शंकरगढ़ से रमेश पांडेय, नारीबारी से ज्ञानेंद्र दत्त चतुर्वेदी, अयोध्या से देवकी नंदन मिश्र, बड़ोखर से पवन सिंह पटेल, कोराव से विकास शुक्ल, कोहणार से अश्वनी जैन, लेडियारी से राजकुमार कुशवाहा को जिला यमुनापार संयोजक पुरुषोत्तम मौर्य और जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने मनोनयन लिस्ट प्रकाशित कर सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं देने वालो मे पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश शुक्ला,विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,राम कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार मिश्र, धीरेन्द्र मिश्र, अरुण सिंह पप्पू, सुभाष सिंह पटेल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।