लालगोपालगंज। स्थानीय नगर पंचायत के मार्गदर्शन में पलये खांन जहानपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टायकैथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्वच्छता के प्रति संदेश देने के उद्देश्य प्रदर्शनी के स्टाल लगाए गए। जिसमें दर्जनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रदर्शनी में भाग लिया। विद्यालय प्रधानाध्यापक मोहम्मद अरशद ने प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र हिमांशु, आदर्श गुप्ता, दीपांजलि, समीर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सहायक अध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक निहारिका जयसवाल, उषा देवी, कलावती देवी, रीता देवी, जियालाल, अमरीन ,प्रज्ञा पांडे, रश्मि सिंह, विभा शुक्ला एवं नगर पंचायत के कर्मचारी संजय मौर्य , अनिल आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...