विद्यालय में स्वच्छता टायकैथन प्रतियोगिता का आयोजन

लालगोपालगंज। स्थानीय नगर पंचायत के मार्गदर्शन में  पलये खांन जहानपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टायकैथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्वच्छता के प्रति संदेश देने के उद्देश्य प्रदर्शनी के स्टाल लगाए गए। जिसमें दर्जनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रदर्शनी में भाग लिया। विद्यालय  प्रधानाध्यापक मोहम्मद अरशद ने  प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र हिमांशु, आदर्श गुप्ता, दीपांजलि, समीर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सहायक अध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक निहारिका जयसवाल, उषा देवी, कलावती देवी, रीता देवी, जियालाल, अमरीन ,प्रज्ञा पांडे, रश्मि सिंह, विभा शुक्ला एवं नगर पंचायत के कर्मचारी संजय मौर्य , अनिल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment