विजय पताका की रैली एवं ध्वज लगाकर भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस -गणेश केसरवानी

 प्रयागराज ।भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि 6 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भारतीय जनता पार्टी विजय पताका रैली निकालकर एवं अपनी शक्ति केंद्रों में ध्वज लगा कर मनाएगी स्थापना दिवस और इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन भरा मार्गदर्शन प्रत्येक शक्ति केंद्रों में एलसीडी टीवी लगाकर प्राप्त करेगी
      इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपने सभी बूथों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएगी
      बैठक में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल ने की एवं संचालन परमानंद वर्मा ने किया
        बैठक में मुख्य रूप से  राजेश केसरवानी विवेक गौड अजय अग्रहरि विजय कृष्ण मेहता विवेक त्रिपाठी सतीश साहू रितेश केसरवानी  आशीष जायसवाल सत्या जायसवाल आनंद मिश्रा अन्नपूर्णा श्रीवास्तव मीना देवी  प्रतीक मालवीय यमुना प्रसाद द्विवेदी दीपक शर्मा हरिमोहन केसरवानी सुशील निषाद दीपक केसरवानी कुलदीप सोनकर प्यारेलाल जायसवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे

Related posts

Leave a Comment