वहीं आरोप लगाया कि प्रदेश में निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। वे ग्राम फतेहपुरा में सपा नेता महावीर सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनका निधन 12 मई को सड़क दुर्घटना में हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं सीधी लड़ती है, कहीं किसी दल को आगे कर के लड़ती है। अब लोगों को देखना होगा कि किसके साथ रहने से, किस को हराने से देश का लोकतंत्र बचेगा। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की शहरों स्थिति सुधरी है। गांव में पहले से ही हमारा बेस बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बेईमानी नहीं करेगी तो उसका सफाया हो जाएगा।

मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर‘‘ RRR थीम के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आने वाले समस्त जोनों में RRR कलेक्शन सेंटर स्थापित किया
प्रयागराज।
नगर निगम प्रयागराज स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत ‘‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर‘‘ RRR थीम के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आने वाले समस्त जोन कार्यालयों- खुल्दाबाद, गऊघाट, कटरा, अल्लापुर, नैनी फाफामऊ, ट्रान्सपोर्टनगर तथा झूंसी में RRR कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया हैैैै। इसी क्रम में  दिनांक 16.05.2023 को नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज  चन्द्र मोहन गर्ग, द्वारा नगर निगम मुख्यालय स्थित RRR सेन्टर का उदघाटन कर, कलेक्शन सेन्टर पर अनुउपयोगी वस्तुओं जैसे- कपडा, थैला, जूते, प्लास्टिक बोतले, टायर, किताबें, टूटे-फूटे खिलौने कबाड, पेपर आदि सामग्रियों को जमा किया गया, तथा आम जनमानस से अपील करते हुए अपेक्षा की गयी वह अपने-अपने घरों में अनुउपयोगी वस्तुओं को इधर-उधर न फेकते हुए नगर निगम प्रयागराज के अधीन जोनल कार्यालयों में अनुदान करें ताकि आप अपने वार्ड को, शहर को तथा प्रयागराज नगर निगम को स्वच्छता का प्रतीक बनाये जाने में सहायक बन सके। इसी के साथ ही मुख्यालय गेट नं01 पर उक्त अनुपयोगी वस्तुओं से  सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।
RRR कलेक्शन सेन्टर का उदघाटन के दौरान अपर नगर आयुक्त  अरविन्द राय, जोनल अधिकारी  अमरजीत यादव  संजय ममगई,  मदन गोपाल,  नीरज सिंह,  अमरजीत यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/जन सम्पर्क अधिकारी  पी0के0द्विवेदी, पर्यावरण अभियन्ता  उत्तम वर्मा, डा0 अभिषेक सिंह, पशुधन अधिकारी डा0 विजय अमृत राज, अधिषाशी अभियन्ता विद्युत  राधा कृष्ण लाल, अवर अभियन्ता राम सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  जितेन्द्र कुमार गॉधी तथा RRR की सम्पूर्ण टीम तथा अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment