वर्ष 2024-2025 कि सदन द्वारा सर्व सम्मति से पास किया गया

प्रयागराज।
जन शिकायतों के समाधान हेतु नगर निगम लाॅंन्च करेगा एक पोर्टल/वेबसाइट व्यवस्था जिससे समयबद्ध हो सकेगा निवारणः
सर्वप्रथम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा दिनांक 13.06.2023 तथा 23.07.2023 में पारित संकल्पो की सम्पुष्टि की गयी।
उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा-146 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत नगर निगम, प्रयागराज का मूल आय-व्ययक (बजट) वर्ष 2024-2025 तैयार किया गया है, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है-
1. प्रारम्भिक अवशेष  1,81,50,17,127.48
2. वर्ष की कुल अनुमनित आय  14,75,29,55,000.00
3. प्रारम्भिक अवशेष सहित वर्ष की कुल अनुमानित आय (1$5)  16,56,79,72,127.00
4. वर्ष की कुल अनुमनित आय  15,61,96,35,000.00
5. वर्ष के अन्त में कुल सम्भावित अवशेष (3-4)  94,83,37,127.48
संकल्पः-
 सदन द्वारा महिला आरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देकर श्रीमती सुनीता दरबारी को उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर,  प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पत्र पे्रषित किया गया इस हेतु  सदन द्वारा संकल्प लिया गया।
 पार्षद आकाश सोनकार द्वारा पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला से साथ हुए बर्बता के सम्बन्ध में  सदन द्वारा निन्दा प्रस्ताव पास किया गया।
नगर निगम सीमा के अन्दर जिस कम्पनियों के द्वारा अण्डर पास करके अथवा गडढा कर नगर निगम के सड़कों को खोद कर केबिल डाले जाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही इनके द्वारा पेयजल पाइपों तथा सीवार लाइनों को ध्वस्त कर निगम को आर्थिक रूप से छति पहुॅचाने का कार्य जा रहा है एसे कम्पनियों को बिना नगर निगम प्रयागराज के अनुमति के कार्य करने न दिया जाए।  सदन द्वारा संकल्प लिया गया।
पुलिस भर्ती एवं आर0ओ0ए0आर0ओ0 पेपर लीक मामले में  पार्षद श्रीमती सुनीता जैसल द्वारा विरोध करते हुए  मुख्यमंत्री जी उ0प्र0शासन, को पत्र भेजा जाए।
प्रयागराज शहर में सीवर समबन्धी प्रतिदिन बढती जा रही है  कई  पार्षदों द्वारा सीवर सम्बन्धी शिकायत करने पर बताया जाता है कि जलकल द्वारा कार्य किया जाएगा कभी बताया जाता है गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा किया जाएगा ऐसे में  पार्षदों को जनता का आक्रोश झेलना पड़ता है इस हेतु  सदन में संकल्प पारित किया गया गया कि सीवर सम्बन्धी सम्पूर्ण शिकायतों का निस्तारण जलकल विभाग द्वारा किया जाएगा।
 सदन बैठक के दौरान  पार्षदों द्वारा, जन मानस द्वारा जो भी शिकायतों को नगर निगम के माध्यम से निस्तारण कराया जाता है शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त उसे पता ही नही होता कि उसकी शिकायत किस स्तर पर लम्बित है जिससे शिकायातों के निस्तारण में देरी पर  पार्षदों द्वारा रोष प्रकट किया गया। इसी क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  पी0के0द्विवेदी द्वारा  सदन को अवगत कराया गया कि नगर निगम प्रयागराज द्वारा अपने नागरिकों लगभग 50 दिनों के भीतर जन सुविधाओं के दृष्टिगत एक ही पोर्टल/वेब साइट के माध्यम से समस्त शिकायतों को निराकरण कराया जायेगा जिसमें जन मानस हेतु सेवाएं जैसे-नई सम्पति का पंजीकरण, गृहकर में मूल्यांकन मेें परिवर्तन, म्यूटेशन (दाखिल खारिज), गृहकर बिल, आॅन लाइन बिल भुगतान एवं उसकी पावती, पेयजल कनेक्शन, सीवर कनेक्शन जलकर बिल विच्छेदन, पेयजल टैंकर, सीवर/सेप्टिक टैंकर बुकिंग, रैन बसेरा का लोकेशन, जिम, शौचालय का लोकेशन, ई-निविदा आदि प्रकार की समस्या का निवारण एक ही वेब साइट पर दर्ज होकर समयबद्ध लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही इस दौरान जन प्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैग से समय-समय पर बदलाव भी किये जाऐगे।
मार्ग प्रकाश विभाग में विद्युत अनुरक्षण हेतु ऐजेन्सी मेसर्स, ई0ई0एस0एल0 नीव एनर्जी, गंगा तथा एस0आर0एम0 एजेन्सी द्वारा विद्युत अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है इन एजेन्सीयों का अनुबन्ध मार्च एवं जुलाई तक समाप्त हो जाऐगा इसके उपरान्त समपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में अनुरक्षण समबधी समस्त कार्य नगर निगम प्रयागराज स्वंय ही करेगा जिसके लिए रू0-25 करोड़ की लागत का उपयोग किया जाएगा। जिसमें बीस हजार नई लाइटों का प्रपोजन, बीस हजार एलईडी ड्राईवरों की आपूर्ति, एक हजार नई विद्युत पोलों की व्यवस्था तथा इसके लिए मैनवार की व्यवस्था कराई जाऐगी।

Related posts

Leave a Comment