वर्ष 2021 में हुए गुफ़्तगू के सात कार्यक्रम

प्रयागराज। वर्ष 2021 में गुफ़्तगू का पहला कार्यक्रम 17 फरवरी को
राजरूपपुर स्थित जमादार धीरज के आवास पर हुआ। इस दिन गुफ़्तगू के ‘जमादार
धीरज’ विशेषांक का विमोचन किया गया। 28 फरवरी को करैली स्थित अदब घर में
हुआ। गुफ़्तगू पत्रिका के शहनाज़ फ़ातमी/शगुफ़्ता रहमान अंक का विमोचन और
मुशायरा हुआ। 20 जून को फादर्स-डे पर ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता मशहूर शायर बशीर बद्र ने और संचालन इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी
ने किया। इसके बाद लॉकडाउन लग जाने के कारण अगस्त तक कोई कार्यक्रम नहीं
हुआ।
लॉकडाउन हटन के बाद 19 सितंबर को ‘अकबर इलाहाबाद के सौ साल बाद’ नामक
कार्यक्रम का आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडेमी में हुआ। यह बात राज्य उपभोक्ता
विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार मुख्य अतिथि के
रूप में मौजूद थे, इन्हीं के हाथों इफ्तेख़ार अहमद पापू (मरणोपरांत),
सरदार जोगिंदर सिंह (मरणोपरांत), नीलकांत, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ
दुकान जी, अतुल यदुवंशी, डॉ. सविता दीक्षित और डॉ. सोनिया सिंह को
‘शान-ए-इलाहाबाद’ सम्मान प्रदान किया गया। इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की संपादित
पुस्तक ‘सदी के मशहूर ग़ज़लकार’, विजय लक्ष्मी विभा की पुस्तक ‘हम हैं देश
के पहरेदार’ और जया मोहन की पुस्तक ‘रूठा बसंत’ का विमोचन किया गया। 20
अक्तूबर को राजरूपपुर में ‘जमादार धीरज जन्मोत्सव-2021’ का आयोजन किया
गया। पांच लोगों को ‘धीरज सम्मान’ प्रदान किया गया। 21 नवंबर को ‘गुफ़्तगू
साहित्य समारोह-2021’ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के
पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी ने किया, जबकि मुख्य अतिथित
एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी थे। विभिन्न साहित्यकारों और पत्रकारों को
‘सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान’, ‘कुलदीप नैयर सम्मान’, ‘कैलाश गौतम
सम्मान’, ‘सीमा अपराजिता सम्मान’ और इक़बाल दानिश को ‘अकबर इलाहाबादी
सम्मान’ प्रदान किया गया। ख़ास बात यह रही है कि ‘सुभद्रा कुमार चौहान
सम्मान’ के लिए कुवैत से नाज़नीन अली नाज़ भी तशरीफ ले आईं। 05 दिसंबर 2021
को करैली स्थित अदब घर में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Related posts

Leave a Comment