वरिष्ठ समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला (लहरी भइया) “ॐ कारम” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

प्रयागराज।विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा और बॉलीवुड कलाकार नबारून चैटर्जी ने देश विदेश में अपने सनातन धर्म, अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता एवं संस्कारों के प्रचार प्रसार के लिए “ॐकारम” नामक एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनाई है। ॐकारम अपने देश के साथ साथ विदेश में भी विशेष कर कंबोडिया, यू के, यू एस ए, कनाडा,ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में तरह तरह के संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपने हिंदू सनातन धर्म और सनातन संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार प्रसार करती है। संस्था के मुख्य संरक्षक पद्मश्री अनूप जलोटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नबारून चैटर्जी हैं। ज्ञात हो कि नबारून चैटर्जी प्रसिद्ध सितार वादक और संगीत कंपोजर भारत रत्न पंडित रवि शंकर के भांजे हैं।
ॐकारम की कोर कमेटी ने वरिष्ठ समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला (लहरी भइया) की सामाजिक उपलब्धियों को सम्मान देते हुए उन्हें अपनी संस्था “ॐकारम” का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही साथ उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है। कोर कमेटी ने उम्मीद जाहिर की है की समाजसेवी  श्यामकांत शुक्ला अंतरराष्ट्रीय संस्था “ॐकारम” को एक नई ऊंचाई तक ले जायेंगे और इस संस्था के जरिए अपने देश की सेवा में उत्कृष्ट योगदान करेंगे। ॐकारम का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही जनपद के लोगो में विशेष कर यमुना पार के लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है।

Related posts

Leave a Comment