भागवत कथा शुभारंभ के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
कौशाम्बी।मंझनपुर तहसील के चांदे राई गांव में भागवत कथा के आयोजन के पूर्व भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा गांव की गलियों में घूमी सोमवार को सुबह से ही कलश यात्रा में गांव की महिला पुरुष बच्चे बूढ़े भक्त शामिल हुए और चांदेराई मे भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पूजन के बाद कलश स्थापना कराई गई। बाद में आचार्य पंडित नागेन्द्र जी ने भागवत कथा के महिमा पर प्रवचन किया। भागवत कथा का शुभारंभ करने के लिए बेलहा बाबा मंदिर, बरगदी मंदिर में कलश पूजन किया गया।
इसके बाद बड़े महादेव मंदिर स्थित जलासय से जल लाकर वरूण पूजन कर कलश भरे गए कलश पूजन के बाद कथा स्थल मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई पोथी पूजन व व्यास पीठ का पूजन किया गया। इसके साथ आचार्य नागेन्द्र जी ने कथा शुभारंभ करते हुए भागवत की महिमा पर प्रवचन किया। इसकी महिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं वर्णित किया है।इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवधरानी व उनके पति कमल सिंह द्वारा प्रभु की आरती की गई।कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजन की अनुमति प्राप्त की गई है।
कथा मंदिर हाल में होगी। कथा श्रवण करने आने वाले लोगों को मास्क लगाकर आना होगा। हाथ में सैनिटाइजर लगाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर इंतजाम किए गए हैं। कथा का समापन 10 जनवरी को और 11 जनवरी को हवनाहुति के बाद प्रसाद वितरण कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह घनश्याम सिंह विवेक केसरवानी हिमांशु जायसवाल दीपक सिंह प्रभाकर सिंह विवेक सिंह विमल गुप्ता आशुतोष सिंह राकेश सिंह आदि भक्त गण उपस्थित रहे।