लोको पायलट क्लास रूम/ प्रयागराज में संरक्षा सेमिनार का आयोजन

रेलयात्रियों को संरक्षित व समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने हेतु प्रयागराज मण्डल सदैव तत्पर  है ।  भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मण्डलों में से एक प्रयागराज मण्डल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देती आ रही है।

      सुचारू रूप एवं दुर्घटना रहित  रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य प्रयागराज मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 22.12.2021.को प्रयागराज में लॉबी के लोको पायलट क्लास रूम में 43 रनिंग कर्मचारियों  को संरक्षा सलाहकार श्री चंद्रिका प्रसाद द्वारा संरक्षा-बैठक के माध्यम से निम्न विषयों पर चर्चा किया गया।

 (1)दुर्घटना होने पर लो.पा./स.लो.पा.द्वारा की जाने वाली कार्यवाही।                               (2)संरक्षा-सुरक्षा एवं समय-पालन पर चर्चा।

 (3)बगल वाली लाइन का बचाव।

 (4)कोहरे के मौसम में गाड़ियों का संरक्षित संचालन।

        इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ-साथ संरक्षा बैठक मे मु.लो.निरीक्षक/प्रयागराज के श्री के.सी.पाण्डेय भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment