लोको पायलट क्लास रूम/ प्रयागराज में संरक्षा सेमिनार का आयोजन

रेलयात्रियों को संरक्षित व समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने हेतु प्रयागराज मण्डल सदैव तत्पर  है।  भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मण्डलों में से एक प्रयागराज मण्डल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देती आ रही है।  सुचारू रूप एवं दुर्घटना रहित  रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य प्रयागराज मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा रेलकर्मियों को भी विभिन्न अभियानों के माध्यम से निरंतर जागरुक किया जाता है।

इसी क्रम में आज दिनांक 09.11.2021.को प्रयागराज ट्रिप-शेड के लोको पायलट क्लास  रूम में 20 कर्मचारियों एवं 02 मुख्य लोको निरीक्षक को संरक्षा सलाहकार श्री चंद्रिका प्रसाद द्वारा (1)Accident होने पर ART और ARMV का संचालन तथा हूटर कोड। (2)All Right Signal का महत्व एवं न दिखाने पर कार्यवाही। (3)Engine/Train में आग लगने पर कार्यवाही।(4)शंटिंग के दौरान वरती जाने वाली सावधानियाँ एवं कॉशन का पालन। (5) SPAD का कारण एवं बचने का तरीका। (6) कोहरे के मौसम में गाड़ियों का संरक्षित संचालन।   विषयों पर संरक्षा-बैठक/Counseling किया गया।

    इस दौरान संरक्षा बैठक मे मुख्य लोको निरीक्षक  श्री गोविन्द प्रसाद एवं श्री जनार्दन प्रसाद भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment