र्ष 2023 में कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन? जानिए तिथि

प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व देशभर में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हैं और भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा का वचन लेते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन का इंतजार अधिक बढ़ सकता है, क्योंकि इस बार अधिक मास के कारण श्रावण मास 59 दिनों का होगा। आइए जानते हैं, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व?

कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन 2023 पर्व?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और इस तिथि का समापन 31 जून को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर हो जाएगा। रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त 2023, बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

भद्राकाल में नहीं बांधी जाती है राखी

पंचांग में बताया गया है कि रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय रात्रि 09 बजकर 01 बजकर के बाद किया होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले भद्राकाल चल रहा होता है। भद्रा पूंछ शाम 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 31 मिनट तक, भद्रा मुख शाम 06 बजकर 31 मिनट से रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक।

क्या है रक्षाबंधन का महत्व?

रक्षाबंधन पर्व को भाई बहन के बीच प्रेम का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर बहनें पूजा-पाठ के बाद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपने बहन की रक्षा का वचन लेते हैं। मान्यता है कि रक्षा सूत्र बांधने से भाइयों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related posts

Leave a Comment