रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों/आश्रितो को किया गया सम्मानित

संरक्षा/सुरक्षा  जागरूकता अभियान  वृक्षारोपण, जल सेवा एवं साफ-सफाई का आयोजन
 प्रयागराज।
 प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  रवीन्द्र वर्मा  के निर्देशन में आरपीएफ उत्तर मध्य रेलवे  द्वारा 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में  07/07/2022 को  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ग्वालियर द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बाबू लाल शर्मा पुत्र स्व.   भूरा महाराज  उम्र 90 वर्ष और स्व.   आशाराम पाराशर की आश्रित पत्नी श्रीमती  विमला शर्मा उम्र 76 वर्ष उनके निवास स्थान बद्री विशाल प्लाज़ा हाई कोर्ट रोड ग्वालियर (म.प्र.) जाकर श्री बाबू राम शर्मा की भांजी सीमा शर्मा के समक्ष भेंट स्वरूप शाल एवम फूल देकर सम्मानित किया गया और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
 अछल्दा एवं भरथना रेलवे स्टेशन पर LED mounted truck के माध्यम से आरपीएफ की  उपलब्धियों, आरपीएफ अमृत गीत, सुरक्षा/संरक्षा जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ बैंड स्टाफ द्वारा पूरे कार्यक्रम मे राष्ट्रभक्ति/देशभक्ति धुन के माध्यम से प्रतिध्वनि किया गया।
जल सेवा के तहत मथुरा, आगरा किला, अछनेरा ,  एवं अन्य स्टेशन पर  यात्रियो/ को पानी पिलाया गया।
ललितपुर, झाँसी कारखाना, झाँसी स्टोर  के रेलवे परिक्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
 उत्तर मध्य रेलवे की चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।

Related posts

Leave a Comment