रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोतर चुर्क-चोपन खंड के विद्युती करण कार्यों का निरीक्षण

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि चुनार- चोपन खंड में विद्युती करण का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमे से दिनांक 11.09.2019 को चुनार-चुर्क खंड में किए गए विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा किया जा चुका है | चुर्क-चोपन खंड के विधुतीकरण का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है जिसका निरीक्षण एवं परीक्षण आज दिनांक 04.12.2019 को रेल संरक्षा आयुक्त मो लतीफ़ खान द्वारा किया गया | निरीक्षण  के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने डीजल इंजन के माध्यम से चोपन, अगोरी खास एवं चुर्क स्टेशनों तथा सब पॉवर स्टेशन चोपन एवं अघोरी खास का गहन निरीक्षण किया, तत्पश्चात चुर्क से चोपन तक इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल कर परीक्षण किया गया , विद्युतीकरण कार्यों का परीक्षण सफल रहा | अब चुनार से चोपन तक इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा परिचालन प्रारंभ हो जाएगा, जिससे चुनार में इंजन बदलने में लगने वाले समय में कमी आएगी और गाड़ियों का शीघ्र परिचालन संभव हो सकेगा जिससे  चुनार स्टेशन पर अधिक देर तक गाड़ियों के खड़े रहने की समस्या से निजात मिलेगी तथा समय पालनता में सुधार होगा एवं यात्रियों का समय भी बचेगा |

      निरक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमिताभ, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/परिचालन श्री राहुल त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/सामान्य श्री पी के यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 श्री राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री मनु प्रकाश दुबे, वरिष्ठ मंडल  संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री दिलीप राजपूत, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विकास कुमार चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री आर पी त्रिपाठी तथा मंडल एवं रेल विद्युतीकरण संगठन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे |

Related posts

Leave a Comment