अपने देश के 73वें गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर मैं सभी अधिकारियोंए कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हमारा यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के आजादी के आंदोलन के महानायकों की स्मृति दिलाता है एवं हमें संविधान के प्रति कृतज्ञ तथा निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। हम रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपनी कार्यप्रणाली में देश.प्रथमए सदैव.प्रथम की मूलभावना का सदैव ध्यान रखें।
हमारा संगठन भारतीय रेल के विकास हेतु सुरक्षितए कुशलए पर्यावरण अनुकूल रेल परिवहन प्रणालीए के विकास द्वारा राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की ओर सतत प्रयत्नशील है। वर्ष 2021.22 के दौरान रेल मंत्रालय का 6000 रूट किलोमीटर विद्युतीकरण का लक्ष्य हैए जिसमें से सर्वाधिक विद्युतीकरण कोर द्वारा किया जा रहा है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती माह में कोविड.19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अब तक अच्छी प्रगति हो चुकी है। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि अम्बाला परियोजना ने हाल में ही एक दिन में 620 मास्ट इरेक्ट करके कोर के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक मास्ट इरेक्शन का कीर्तिमान स्थापित किया है।
आनन्द नगरदृनवतनवा खण्डए के विद्युतीकृत होने से गोरखपुर से नवतनवा होते हुए लुंबिनी ;नेपालद्ध जाने वाले यात्रियों को विद्युतीकृत रेल सेवाओं की सुविधा मिल सकेगी। बिरला नगर.उदीमोड के विद्युतीकृत होने से ग्वालियर से इटावा तक रेल गाडियाँ विद्युत इंजन से चलेंगी। यशवंतपुर.चिक्कबनवारा.तुमकुरु के विद्युतीकरण होने से तुमकुरु तक विद्युत इंजन वाली गाडियाँ चल सकेंगी जो बेंगलुरु के समीप एक विकासशील उपनगरीय क्षेत्र है। सीतामढ़ी.रक्सौल खण्ड का विद्युतीकरण रक्सौल एवं समस्तीपुर को विद्युतीकृत मार्ग से जोड़ता है। सलेम.वृद्धाचलम खण्ड का विद्युतीकरण होने से सलेम और वृद्धाचलम के बीच द्रुत गति से माल ढुलाई का कार्य सम्पन्न हो सकेगा। सुल्तानपुर से अयोध्या कैंट और अकबरपुर से अयोध्या कैंट का विद्युतीकरण होने से प्रयागराज से अयोध्या तक विद्युत कर्षण पर यात्री गाड़ियाँ चल सकेंगी। बालोद से दल्ली राझरा खण्ड के विद्युतीकृत हो जाने से भिलाई स्टील प्लांट में लौह.अयस्क एवं तैयार स्टील तीव्रता से ढोना सम्भव हो सका है। गदवाल से रायचूर खण्ड का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने से रायचूर थर्मल पावर स्टेशन अब विद्युतीकृत रेल मार्ग से जुड़ गया है जिससे कोयले की सप्लाई विद्युतीकृत इंजनों द्वारा सम्भव हो सकी है। कुर्डुवाडी से पांगरी खण्ड का विद्युतीकरण होने से अब मुम्बई.पुणे.दौंड. कुर्डुवाडी तक का रेल मार्ग अब पूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो गया है।
वित्तीय वर्ष 2021.22 मे अब तकए 34 टीएसएस एवं 90 एसपीध्एसएसपी चालू किये गए हैं। इसी प्रकारए 151 स्टेशनों तथा 97 समपार फाटकों पर विद्युतीकरण के अनुरूप सिग्नल माँडिफिकेशन का कार्य भी किया गया एवं 101 नये ब्लाक इन्स्ट्रूमेंटो को बदला गया इस दौरान 40 डिपोए 37 टावर कार शेडए 05 एफ़ओबीए 03 आरओबी एवं 317 स्टाफ क्वार्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। उपर्युक्त उपलब्धियाँ हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की जबरदस्त क्षमता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं ।
कोर में यूजर डिपो माड्यूल ;न्क्डद्ध सफलतापूर्वक लागू किया गया और 179 कन्साइनी ने कुल रू 403 करोड़ का लेन.देन इस वित्तीय वर्ष में दिसम्बर माह तक किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक ळमड के माध्यम से कुल खरीद रू 43ण्88 करोड़ रहीए जो पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के लिए दो गुना से अधिक है। प्त्म्च्ै के माध्यम से न्।ड पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विक्रेताओं के प्रोत्साहन हेतु भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से एक वर्चुअल वेंडर मीट का आयोजन किया गया।
भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओं में हो रहे विद्युतीकरण कार्यों में रेल सुरक्षा बल द्वारा किये गये प्रयासों के फलस्वरूप अपराधिक घटनाओं में इस वर्ष काफी कमी आयी है।
मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि वर्ष 2020 में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए कोर के मुख्य राजभाषा अधिकारी को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया है।
हम श्स्वच्छ भारत मिशनश् के प्रति भी वचनबद्ध है। जन साधारण को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसमें आप सब ने बढ़.चढ़कर प्रतिभागिता की।
रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण हेतु पूर्णतरू समर्पित है। रीवो द्वारा रेल विद्युतीकरण कर्मचारियों के पुत्र एवं पुत्रियों को 10वीं एवं 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित कर नगद पुरस्कार एवं उपहार से सम्मानित किया गया। महिला कर्मचारियों के लिए कोर कार्यालय में टिफिन कक्ष की व्यवस्था भी की गयी है।
मै मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों और संघों को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ जिन्होंने रेल विद्युतीकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति और उत्कृष्टता की उपलब्धि में सहयोगात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाई है।
वर्ष 2021.22 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना है। मुझे विश्वास है कि कोर टीम परस्पर सहयोग एवं समन्वय से लक्ष्य को प्राप्त करते हुये नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आइएए इस राष्ट्रीय पर्व पर पुनरू एक साथ संकल्प लें कि हम रेल विद्युतीकरण के कार्यों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरा करने के लिए समर्पित रहेंगे।