प्रयागराज।
उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों कि हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहता है| रेल मदद हेल्प लाइन पर मिलने वाली शिकायत का निवारण तत्काल करने का हर संभव प्रयास किया जाता है |
इसी क्रम में 21.02.22 को रेल यात्री वी.के.यादव आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से प्रयागराज जा रहे थे |यात्रा के दौरान उक्त यात्री का पर्स ट्रेन में कोच नंबर B-2 के सीट नंबर 61 पर छूट गया जिसमे यात्री के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट थे,यात्री ने देर न करते हुए रेल मदद हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी| शिकायत मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए ,ऑन बोर्ड TTE मस्त राम मीना को सारी घटना से अवगत कराया गया ,चेकिंग स्टाफ श्री मीना ने यात्री का पर्स बी-2 कोच के सीट नंबर 61 पर बरामद किया |और वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचित किया |पर्स मिलने की सूचना यात्री को फ़ोन द्वारा दी गई | यात्री प्रयागराज जंक्शन पर उपस्थित हुआ और सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के समक्ष मस्त राम मीना ने यात्री का पर्स यात्री के सुपुर्द किया |यात्री ने अपना पर्स चेक किया और बताया कि सभी डॉक्यूमेंट सही सलामत है | यात्री ने प्रसन्नता के साथ सभी का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया |