रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेन्ट्रल ने लावारिस हालत में मिले बच्चे को किया परिवारजनों के सुपुर्द

 रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

           इसी क्रम मे दिनाक 15.12.2021 को कानपूर में सहायक इंस्पेक्टर सुजीत सिंह चंदेल, सहायक इंस्पेक्टर नितिन कुमार स्टेशन एरिया गस्त में ड्यूटी पर  थे| उसी  दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के  दिल्ली एंड के पास एक बच्चा लावारिस हालत में बैठा  हुआ मिला| पूछताछ करने पर  उसने अपना नाम हनी वर्ष बताया| उसने बताया कि  वह घर से बिना बताए घूमते हुए स्टेशन पर आ गया तथा बताया की वह कानपुर में  ही रहता है। बच्चे द्वारा बताये गए नंबर पर सहायक सब इंस्पेक्टर सुजीत सिंह चंदेल द्वारा मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया| रेलवे सुरक्षा बल द्वारा  घर वालों को कानपुर सेंट्रल आने के लिए कहा गया | बच्चे के परिवारजन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल आये और बताया कि वह उनका भतीजा है जो की घर से नाराज होकर घर से आग गया था| बच्चे की सहमति पर परिवारजन अपने  भतीजे को सही सलामत अपने साथ लेकर गए|

Related posts

Leave a Comment