*बरामद किया गया 13 लाख का सामान
प्रयागराज । गुरूवार को एक आरोपी व्यक्ति को गाड़ी सं0 12816 से उतार कर सिविल हिमाचल पुलिस थाना नहान को डिप्टी एस0पी0 नहान जिला सिरमौर हिमांचल प्रदेश द्वारा निरीक्षक बुधपाल सिंह, निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल कानपुर पोस्ट के मोबाईल पर सूचना दिया गया कि गाड़ी सं0 12312 से एक अभियुक्त भागकर जा रहा है। इसके सम्बंध में ह्वाटसऐप के माध्यम से उपरोक्त अभियुक्त का फोटों एवं एफ0आई0आर0 की प्रति भेजी गई। इस पर निरीक्षक बुधपाल सिंह हमराह स्टाफ एवं सी0आई0बी0 कानपुर के निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव हमराह को साथ लेकर तथा उक्त के द्वारा उपलब्ध कराई गई लोकेशन को चेक किया तो पाया गया कि वह गाड़ी सं0 12816 नन्दन कानन एक्स0 में बैठा हुआ है। गाड़ी सं0 12816 के पी0एफ0 सं0- 04 पर समय-13.46 बजे आने पर गाड़ी की सघन चेकिंग की गई, तो फरार व्यक्ति कोच सं0 बी-2 के बर्थ सं0 36 पर मिला। उसे उतारकर रे0सु0ब0 पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल पर लाकर नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम-Ranjit Kumar Kar S/o Shachindranath Kar R/o-Khalore College Para Khalore Bagnan-I Howrah West Bengol 711303 बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास उपलब्ध बैग से निम्नलिखित आभूषण/सामान प्राप्त हुये –
01. 02 नग सोने के कड़े -वजन 33.500 ग्राम।
02. 01 नग सोने की मंगल सूत्र पैड़ल (बड़ा) -25.00 ग्राम।
03. 01 नग सोने की मंगल सूत्र (छोटा) -07.00 ग्राम।
04. 01 नग सोने की माॅग टीका (छोटा) -07.00 ग्राम।
5. 01 नग सोने की झुमकी -07.00 ग्राम।
06.06 नग अॅगूठी (डायमण्ड की) -25.00 ग्राम।
07. 01 जोड़ी सोने का टोप्स -3.8 ग्राम।
08. सोने के टूकड़े -35 ग्राम।
उपरोक्त आभूषणों का कुल वजन लगभग 143.300 ग्राम (कुल अनुमानित कीमत-13 लाख रू0) तथा 38632 रू0 (अड़तीस हजार छः सौ बत्तीस रू0) नगद प्राप्त हुआ। इस पर उपरोक्त व्यक्ति के सम्बंध में डिप्टी एस0पी0 नहान जि0 सिरमौर हिमाचंल प्रदेश को सूचित किया गया। सूचना पर स0उ0नि0 भुपेन्द्र कुमार मय स्टाफ थाना नहान जि0 सिरमौर हिमांचल प्रदेश, रे0सु0ब0 पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल उपस्थित हुये। जिनको आरोपी को सभी बरामद आभूषणों एवं नगदी सामानों के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया ।