रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ ने लड़की को उसके परिवार को सौपा

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

             इसी क्रम मे दिनाक 08.12.2021 को सहायक सब इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह हमराह का सूरज कुमार अलीगढ़ स्टेशन पर  एरिया गस्त के दौरान प्लेटफार्म सं 02  पर एक लड़की रोती हुई मिली| लड़की  को पास बुलाकर पूछताछ करने पर अपना नाम उम्र-17 वर्ष निवासी बढ़ मलक  सोनीपत हरियाणा बताया|  लड़की द्वारा भाई  का मोबाइल नंबर बताने पर उक्त पते पर सूचना दी गयी| उसके पश्चात् दिनांक 09.12.2012 को 02:00 बजे भाई व चचेरे भाई रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ पर उपस्थित हुए| दोनों व्यक्तियो को लड़की द्वारा अपने भाई के रूप में पहचाहने पर व आधार कार्ड मिलान करने पर व सहमत होने पर लड़की को दोनों भाइयों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Related posts

Leave a Comment