रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ कि त्वरित कार्यवाही से यात्री का पर्स मिला

प्रयागराज । रेल सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के दायित्व का पूरी कुशलता के साथ ही निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में  10.02. 2022 रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ द्वारा रेलवे सुरक्षा बल हाथरस को सूचना दी गई की एक यात्री का पर्स गाड़ी संख्या 14163 के कोच S-1 मे 61 नंबर सीट पर छूट गया है|

सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह तथा सहायक उपनिरीक्षक पवन वीर सिंह और साथ में कांस्टेबल पंकज कुमार गाड़ी के आगमन पर प्लेटफार्म नंबर 04 पर S-1  कोच को अटेंड किया और यात्री का लाल रंग का पर्स सीट पर मिला| जिसकी सूचना हाथरस रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार शर्मा को दी गई बाद में उक्त यात्री को फोन द्वारा सूचित किया गया| तत्पश्चात यात्री करीब 7:15 बजे पोस्ट अलीगढ़ रेलवे सुरक्षा बल पर उपस्थित हुआ |

आवश्यक कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने उनके सामान को चेक कराया, यात्री अपना सामान अच्छी तरह चेक करने के बाद संतुष्ट हुआ ,और रेलवे सुरक्षा बल के सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया|

Related posts

Leave a Comment