23वीं राष्ट्रीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 11 से 16 अप्रैल तक उत्तराखंड में।◆
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की यूथ वॉलीबाल टीम में प्रयागराज जिले की एक बालिका का चयन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि 11 से 16 अप्रैल 2022 तक रुद्रपुर,उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली ” 23वीं यूथ नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप ” में उत्तर प्रदेश राज्य की बालक एवं बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य की बालिका वालीबाल टीम में प्रयागराज जनपद की रितिका यादव को चयनित किया गया है। इससे पूर्व भी रितिका यादव कई बार सबजूनियर व जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश राज्य के यूथ वालीबाल टीम का कैंप पीलीभीत जनपद के गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया गया था। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपद के बालक और बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रहे है। प्रयागराज जनपद से उपरोक्त खिलाड़ी के चयनित होने पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, चेयरमैन जार्डन.एच.नाथ, संगठन सचिव प्रमोद राय, विजया सिंह, निहारिका यादव, प्रभाकर चौबे, के.बी.एल.श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली, क्रीड़ाधिकारी म्योहॉल संदीप गुप्ता, रामाश्रय राय, बैजनाथ त्रिपाठी, स्टेडियम कोच आशीष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त चयनित खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाइयां दी है।