राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बूंदी से शुरू

राजस्थान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत बूंदी से की। आज की यह यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस की ट्विटर हैन्डल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ‘आज #BharatJodoYatra के लिए बेहद पवित्र दिन है, क्योंकि आज इस सफ़र की शुरूआत एक ऐसे महानायक और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार कहे जाने वाले सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के पवित्र स्थल से प्रारंभ होकर भगत सिंह सर्किल कुश्ताला तक जाने वाली है।’यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो श्रीनगर में संपन्न होगी। इसमें पार्टी का कोई एजेंडा नहीं है। तीन आम मुद्दे लेकर राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं। इसमें नफरत की राजनीति को मिटाना, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि देश का ध्वज लिया गया है। अन्याय और उपेक्षा का शिकार लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। पाटिल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी का भाषण सबसे अच्छा होगा।

Related posts

Leave a Comment