देश बांटने वालो को महिमा मंडित करना प्रदेश से सपा का सूपड़ा साफ होना तय-दिलीप चतुर्वेदी
प्रयागराज। बोट बैंक के राजनीति मे देश के विभाजन करने वालों का गुणगान करना ठीक नहीं है। जो करोड़ों राष्ट्र भक्तों का अपमान किया है, प्रदेश और देश कभी माफ़ नहीं करेगा। जिन्ना के मानसिकता वाले लोगों का बस चल जाय तो दूसरे वर्ग को खुश करने के चक्कर में प्रदेश को दूसरा देश बनाने तक का कुचक्र रच सकते है। हमारे देश के महापुरुषों की तुलना अखिलेश यादव ने जिन्ना से करके करोड़ों राष्ट्र भक्तों का अपमान किया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने करते हुए कहा अखिलेश तत्काल देश से माफी मांगे।
भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा भारत रत्न “सरदार बल्लभ भाई पटेल, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुलना जिन्ना से करके अपना रुख और मानसिक अखिलेश साफ जाहिर कर दिए है कि कैसी सोच है।इस कृत्य के लिए प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करेंगी, इस बार प्रदेश में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आज का युवा और देश के नागरिक अपने महापुरुषों का अपमान कभी नही सह सकता। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी,राजेश्वरी तिवारी,इं.जगदीश सिंह यादव,जय सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह पप्पू, सुभाष सिंह पटेल, सविता शर्मा आदि ने कठोर शब्दों में अखिलेश के वक्तव्यों की निंदा की है।