राष्ट्र देवो भव: की सोच रखते हैं भाजपा कार्यकर्ता- महेश चंद्र श्रीवास्तव

भारत को परम वैभव तक ले जाने के लिए हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा -रमेश जायसवाल
===================
 प्रयागराज।वात्सल्य सभागार सिविल लाइन में आयोजित हो रही भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भारत की मुख्य धारा हमारी विचारधारा के विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत की मुख्य धारा  ऋषि परंपराओं के अनुरूप रही है और भारतीय जनता पार्टी जो भारत के कल्याण के लिए भारत की संस्कृति के लिए हमारे मनीषियों और ऋषियों ने जो विचारधारा दिए हैं भारतीय जनता पार्टी उसी विचारधारा को लेकर कार्य कर रही है और हमारे मनीषियों एवं ऋषियों के द्वारा दिए गए मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा के अंतर्गत पूरे विश्व के कल्याण के लिए  सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के अनुरूप कार्य कर रही है और कहा कि देश के आजादी के बाद कांग्रेस ने गांधीवादी चिंतन को छोड़कर कम्युनिस्ट विचारधारा को लेकर पाश्चात्य संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया जो भारतीय संस्कृति को तहस-नहस करने का कार्य किया जिसका दंश आज भी भारत भुगत रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और हमारे विचार परिवार लोगों ने अनेकों संघर्ष करके कष्ट सहकर भारतीय संस्कृति को बढ़ाते रहें और आज पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का बोलबाला है और कहा कि जो देश अपनी संस्कृति को भूल जाता है वह देश शून्य हो जाता है और कहा कि कांग्रेस सपा और सिर्फ अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के कल्याण के लिए राजनीति करती है और कहा कि आज नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व स्वीकार करता है और  कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र देवो भव: की सोच रख कर मां भारती की सेवा में निस्वार्थ भाव से निरंतर लगा हुआ है
     कार्यशाला के द्वितीय सत्र पर पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल ने संगठन सरंचना में हमारी भूमिका के विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की राजनीतिक सुचिता परख है और भाजपा का मूल तत्व सामूहिकता में एकता है और कार्य पद्धति के योजना के अनुसार ही कोई भी निर्णय सामूहिक  सुझाव लेने के बाद ही किया जाता
 प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र के अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल जी ने अंत्योदयी पहल एवं व्यक्तित्व के निर्माण के विषय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल जी के सिद्धांत अंत्योदय को मूल में रखकर कार्य करती है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार की सारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों को बिना किसी कमीशन खोरी से मिल रही है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता  सरकार और संगठन के बीच का सेतु है और सरकार की सारी योजनाएं अंत्योदय पहल के अनुरूप समाज के निर्बल निर्धन कमजोर लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं
             प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक रमेश जायसवाल ने आत्मनिर्भर भारत के विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत को परम वैभव तक ले जाने के लिए हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा और इसके लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात भारत को शक्तिशाली , समृद्धि राष्ट्र और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे और भारत के लघु उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं और स्वदेशी व्यापार का बढ़ावा दे रहे हैं और सभी भारत वासियों से स्वदेशी सामग्री लेने की अपील भी कर रहे और उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्तित्व की निर्माण की पाठशाला है जहां पर राष्ट्र के उत्थान के लिए निर्माण के लिए भारत और भारत की संस्कृति को अच्छा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है
   प्रशिक्षण शिविर के पंचम सत्र पर पूर्व जिला अध्यक्ष भदोही हौसला पाठक ने भारत का बढ़ता हुआ सामर्थ्य के विषय पर कहा कि भारत माता की जय कहने से आत्मबल और मजबूत होता है और यही कारण है आज विदेशों में भी भारत माता की जय हो रही है जो हर भारतीयों के लिए गर्व का विषय है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर कालखंड में में भ्रष्टाचार व्याप्त रहा है  जो देश के विकास में बहुत बड़ी बाधा रही है और देश हर क्षेत्र में कमजोर हुआ और भाजपा के शासनकाल में भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना और पूरे विश्व के अंदर भारतीय तिरंगे का गौरव बढ़ा जिसके कारण आज पड़ोसी देश के लोग भी जब विदेशों में युद्ध के दौरान फंस जाते हैं तो भारतीय तिरंगे का प्रयोग कर अपनी जान बचा रहे जिसका जीता जागता उदाहरण है रूस और यूक्रेन का महायुद्ध है
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी किया और संचालन कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह एवं वरुण केसरवानी ने किया
     इस अवसर पर  एम एल सी केपी श्रीवास्तव अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल पार्षद किरन जायसवाल राजू पाठक डॉक्टर कृतिका अग्रवाल राजू पाठक रामलोचन  साहू राजन शुक्ला पार्षद आशीष गुप्ता संजय गुप्ता संजय पासवान रजनीकांत रामजी शुक्ला मनोज कुशवाहा राजेश सोनकर अर्चना शुक्ला वंदना सिंह शिखा रस्तोगी वर्षा  जायसवाल सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment