बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। अनहत ने अंतिम 64 के दौर में सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस की जाडा रॉस को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी। अनहत को अंडर -15 स्तर पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में चुना गया था। वह इस साल एशियाई जूनियर स्क्वाश और जर्मन ओपन की चैम्पियन रही है। 14 वर्षीय अनहत पहली बार वरष्ठि स्तर पर खेल रही हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जूनियर लेवल पर ही भाग लेती आई हैं। इस जीत के साथ अनहत ने स्क्वॉश महिला एकल प्रतियोगिता के शीर्ष 32 में प्रवेश कर लिया है।
Related posts
-
आखिरकार आरसीबी को घर पर नसीब हुई जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से दी मात
आईपीएल 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम... -
Gautam Gambhir को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने भेजा ईमेल
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनको जान... -
पहलगाम अटैक पर आया पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का रिएक्शन, कहा- मुझे भी गोली मार दें…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंतकवादियों...