राष्ट्रभक्ति के प्रखर ज्वाला थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय -गणेश केसरवानी

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 55 वी पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रभक्ति के प्रखर ज्वाला थे उनका  संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा और राष्ट्र के प्रति उनका त्याग एवं तपस्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सच्चा मार्ग दर्शन करती है और उन्हीं के दिखाए गए मानव एकात्मता एवं अंत्योदय के पथ पर चलकर राष्ट्र एवं राष्ट्र की संस्कृति और मानवता के लिए  कार्य कर रहा है
    पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूर्ण कर रहे हैं
         भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि  आज प्रयागराज महानगर के 1297 बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
       इस अवसर परपूर्व विधायक शंकरलाल  तिवारी शशि वार्ष्णेय कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह  राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल सतीश शर्मा श्रीकांत चतुर्वेदी रमेश पासी राघवेंद्र सिंह माया सिंह अनिल भट्ट विजय श्रीवास्तव  देवा मिश्रा अजय सिंह लोकेश गुप्ता मुकेश लारा अमन कटरा कल्पना राजुल शर्मा अंजनी सिंह एवं मंडल बूथ सेक्टर के सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कई

Related posts

Leave a Comment