भाजपा किसान मोर्चा ने शंकरगढ़,नारीबारी सहित वीस मंडलों में चलाया माइक्रो डोनेशन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह पप्पू के नेतृत्व में मंगलवार को माइक्रो डोनेशन अभियान चलाकर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शंकरगढ़ में 120 लोग व नारीबारी 100 लोगों से नमो एप्प के माध्यम से डोनेशन कराया कराया गया। इसके साथ ही यमुनापार के बीसों मंडलों में अभियान चला कर भारी संख्या मे डोनेशन कराया गया। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने लोगों से पार्टी के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रनिर्माण मे स्वैच्छिक राशि माईक्रो डोनेशन के माध्यम से अवश्य दे। मंगलवार को लगे शिविर के अभियान में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, जिला मंत्री विरेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी,मंसुरिया दीन वर्मा, शतीश विश्वकर्मा,गोरे सिंह,अभिषेक मौर्य, राहुल श्रीवास्तव,नीरज द्विवेदी, वैदेही शरण, मनोज केसरवानी,अनुज सिंह आदि के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित रहे।