राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज की इकाई का 13 मई 2022 को होगा चुनाव

प्रयागराज।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन  13 मई 2022 को समय प्रातः 10:00 बजे से डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन क्षेत्रीय कार्यालय लोक निर्माण विभाग प्रयागराज में आयोजित किया गया है जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों एवं पूर्व सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना है तथा जनपद इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंत्री और संप्रेक्क पदों का निर्वाचन भी किया जाना है जिस के मुख्य अतिथि इंजीनियर हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शिव बरन यादव महामंत्री एवं सुरेश त्रिपाठी एमएलसी तथा विशिष्ट अतिथि मदन कुमार अपर जिलाधिकारी नगर प्रयागराज होंगे। निर्वाचन में जनपद के सभी संगठन जो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध हैं उनके अध्यक्ष एवं मंत्री तथा नामित पदाधिकारी भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment