राजेश शुक्ला को भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

प्रयागराज। राजेश शुक्ला को भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को भाजपा जिला प्रतिनिधि शंकरलाल पाण्डेय (ग्राम प्रधान) ने बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं,जो निश्चित रूप से राजेश शुक्ला की अगुवाई में संगठन को नई दिशा के साथ मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री, शैलेंद्र पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश शुक्ला, दीपक पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष दीपचंद्र शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, शेष द्विवेदी, अरविंद पांडेय, अंकुश पाण्डेय (मझियारी),होरीलाल केसरवानी सहित कई लोग रहे।

Related posts

Leave a Comment