राजा कृष्णमूर्ति बोले- अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा, यह मजबूत संबंधों का प्रमाण

अमेरिका का भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनना दो लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का प्रमाण है। यह बात एक भारतीय अमेरिकी सांसद ने मंगलवार को कही। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार का तेजी से विकास हमारे लोकतंत्रों के बीच संबंधों के मजबूत होने का एक प्रमाण है, क्योंकि हमारी साझेदारी दोनों देशों और व्यापक दुनिया की समृद्धि और सुरक्षा दोनों को बढ़ाती है।

उन्होंने कहा कि भले ही अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, लेकिन यह आवश्यक है कि हम दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने और अमेरिकी रोजगार सृजित करने के लिए और विकास की अपार संभावनाओं को तलाशना जारी रखें। कृष्णमूर्ति ने हालिया खबरों के जवाब में कहा कि अमेरिका 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है।

Related posts

Leave a Comment