प्रयागराज ! भाजपा नेता राजाराम पाल के हार्ट अटैक से हुए। आकस्मिक निधन पर भाजपाइयों मे शोक व्याप्त भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता राजाराम पाल पूर्व विधायक उदय भान करवरिया के करीबी रहे और वे लगभग 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व में सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष रहे एवं मंडल के दायित्व में रहकर पार्टी की सेवा करते रहें और 2001 में दरियाबाद भाग 2 से पार्षद का चुनाव लड़ें और बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र की सेवा करते रहे।
उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को सुबह 10 बजे दारागंज घाट पर किया जाएगा।
उनके निधन पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड विधायक नीलम करवरिया पूर्व विधायक उदय भान करवरिया,भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम कुंज बिहारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल पार्षद किरन जयसवाल गिरजेश मिश्रा गिरि बाबा राजू पाठक राघवेंद्र सिंह किशोरी लाल जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।