श्रृंगवेरपुर/ प्रयागराज। आदमी नहीं रहता, उसके कार्य जरूर याद किए जाते हैं। कोशिश बेहतर करने की होनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन जीने वालों को इसका ख्याल रहना चाहिए। खासकर, राजनीति में भरोसे के संकट को दूर करने की जिम्मेदारी भी नेताओं की ही है।
यह बातें श्रृंगवेरपुर धाम में भाजपा के पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय ने गंगा आरती समारोह को संबोधित करते हुए कही। राम-केवट संवाद स्थली श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा पूजन, गंगा आरती के बाद, शांता मइया – श्रृंगी ऋषि मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रभारी रहे पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय का जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। श्री पाण्डेय ने राजनीति में ईमानदारी, भरोसे और पारदर्शिता का होना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि समाज में विशिष्ट पहचान रखने वालों को समाज बहुत दिनों तक याद रखता है। तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष काली सहाय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार और वैदिक विधि विधान से गंगा पूजन, आरती के बाद मां शांता – श्रृंगी ऋषि मंदिर पर पूजा पाठ कराया। आयोजन प्रमुख राष्ट्रीय रामायण मेला के महासचिव उमेश द्विवेदी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रराज यादव, ऋतुराज की अगुवाई में अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सुशील तिवारी, उमेश शुक्ला चंदन, राजू पाल, त्रिभुवन सिंह, उपाध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मुनीम अग्रवाल, विनोद ओझा, जगदीश पटेल, भूपेंद्र मिश्रा, मनोज मित्तल, विनय अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश सरोज, सांसद प्रतिनिधि उमेश तिवारी, गुड्डू राजा, राधाकांत शुक्ला, कुलदीप, राज कुशवाहा, राहुल केसरवानी समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे।