राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज का द्विवार्षिक अधिवेशन / निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ
प्रयागराज । पूर्व निर्धारित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज का द्विवार्षिक वार्षिक अधिवेशन आपके निर्वाचन समय 12:00 बजे दिन में स्थान डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में इंजीनियर वीके पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हर किशोर तिवारी, महामंत्री शिव बरन यादव उपस्थित रहे ।प्रथम सत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों को तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद उत्तर प्रदेश की की संबद्ध संगठन की प्रांतीय पदाधिकारियों को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया द्वितीय सत्र में 4 पदों पर संघ के संविधान के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई क्रमश अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री समप्रेक्षक पद पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सदन द्वारा निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर शिव शंकर सिंह व रमाकांत कनौजिया सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया। तदनुसार अध्यक्ष पद पर राग विराग त्रिपाठी लेखा एवं लेखा परीक्षक संघ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजय राजू महामंत्री एंप्लाइज एसोसिएशन गवर्नमेंट प्रेस तथा मंत्री पद विनोद कुमार पांडेय सिंचाई संघ से तथा सम्प्रेक्षक पद पर दयाशंकर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ प्रयागराज का नाम प्रस्तावित हुआ तथा सर्वसम्मति से उपरोक्त पदों पर नामों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि जब भी प्रदेश स्तर पर कोई आंदोलन होता है तो प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार प्रयागराज जनपद आंदोलन करने में प्रथम स्थान पर रहता है हम जानते हैं जो कार्यकारिणी आज निर्वाचित हुई है बहुत ही उत्साह के साथ संगठन का काम करेगी, श्री तिवारी ने कहा की बहुत सारी मांगे सरकार द्वारा अभी तक नहीं मानी गई हैं और जल्दी कर्मचारियों के हित में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। शिव बरन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हम लोग एक बड़ा मंच तैयार कर रहे हैं और जल्दी ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा सरकार को मजबूर कर देंगे कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करें। अधिवेशन में प्रदेश एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में से प्रमुख रूप से इंजीनियर वी के कुशवाहा, इंजीनियर वी के पांडेय, विकास भवन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,श्याम सूरत पांडेय, ओपी सिंह, अरुण पांडेय, आरके कनौजिया, अजय कुमार भारती, राग विराग, विनोद कुमार पांडेय, ध्रुव नारायण,जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष कोषागार, शुभम त्रिपाठी, महेंद्र पुष्पा कर, सुरेश कुमार सिंह, विवेक वर्मा, रामसुमेर, श्रीमती अर्चना सिंह श्रीमती शांता त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विनोद पांडेय द्वारा किया गया।