धरती माँ की कसम है जो जिन्ना का सम्मान करेगा उसे जनता कभी माफ नही करेगी-प्रदेश अध्यक्ष
पहले पुलिस गुंडों माफियो के लिए सड़कों पर झाड़ू लगाती थी अब जेलो मे ठूसती है- स्वतंत्र देव सिंह
प्रयागराज। विपक्ष क्या चाहता है कि हिन्दू मुसलमान से आपस मे लडे़ और मुसलमान हिंदू से लडें? क्या आप दंगा कराना चाहते है? योगी के शासन मे हिन्दू मुसलमान दोनो मिलकर गरीबी से लडे़गा। जो देश का बंटवारा करके हिदुस्तानियो का कत्ले आम कर ट्रेनों से शव भेजने वाले जिन्ना का सम्मान करता है क्या उसे बोट देना चाहिए? धरती माँ की कसम है जो जिन्ना का सम्मान करेगा उसे जनता कभी माफ नही करेगी। उक्त बातें प्रयागराज करछना विधान सभा के करेहा बाग मे प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा में उमड़ी जन सैलाब को संबोधित करते हुए कही।
आगे कहा कि विपक्ष सदन में श्री राम के लिए हाथ नहीं उठाएगी़ वह जिन्ना के लिए हाथ उठाएगी। ऐसे लोगो को क्या आप मतदान करेगे। ये चुनाव जाति पांती के लिए नहीं ये चुनाव राष्ट्र की खुशहाली और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए है। यह चुनाव राष्ट्रवाद के लिए है। मोदी और योगी गरीबों की आत्मा से सम्मान करते हैं। प्रदेश में गरीबों के 42 लाख से अधिक पक्के मकान बनाएं जा चुके है। आगामी 2024 तक मे सभी गरीबों के पक्के मकान हो जायेगे। और घर घर शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। घर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। गरीबों को इलाज़ के लिए पांच लाख का आयुष्मान भारत कार्ड से अपना इलाज़ करवा रहे है। विपक्ष के समय में विजली के लाले पड़े थे। और बिजली के बिल देख लोगो को पसीने आ जाते थे। लेकिन योगी सरकार मे 18 से 23 घंटे तक बिजली मिल रही है।
उत्तर प्रदेश में पहले गुंडों माफियो के लिए पुलिस सड़कों पर झाड़ू लगाती थी गुंडों के कहने पर ठेका मिलता था। लेकिन वहीं आज योगी के सरकार मे प्रदेश की पुलिस गुंडों माफियों को जेल में ठूंस रही है। दलित शोषित गरीब पहले बैंक में जानें से घबड़ाते थे आज केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सभी का बैंक में खाता खुलवाया। और गरीब भी बचत करने लगे।
आगे श्री सिंह ने कहा कि सायकिल और हाथी पर लक्ष्मी नहीं आती है कमल के फूल पर ही लक्ष्मी आती है। इसलिए आप लोग कमल के फूल खिलाए। विकास रूपी लक्ष्मी को घर लाए।
कोराना मे मोदी और योगी ने जान और जहान को बचाने के लिए काम किया है।
सरदार पटेल ने पूरे देश को एकीकरण कर दिए लेकिन नेहरू की वजह से जम्मू कश्मीर का एकीकरण नहीं किया जा सका। नेहरू की सरकार मे वहां तिरंगा भी ले कर चलना राष्ट्र दोह था। जम्मू कश्मीर में आजादी के पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे वर्तमान के प्रधान मंत्री मोदी जी ने वहां पर तिरंगा फहराने का काम किया था।
सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष की शालीनता की तारीफ कर करछना मे भी कमल खिलाने की अपील की।
ज़िलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने प्रदेश अध्यक्ष वा मंचस्थ अतिथियों पदाधिकारियों के परिनिर्मान दिवस पर श्रद्धाजलिं देते हुए अतिथियों का स्वागत किया और यमुनापार मे विकास की बात दोहराई।
इसके पूर्व ज़िला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, ज़िला प्रभारी ओंकार केशरी, कार्यक्रम संयोजक ज्ञान सिंह पटेल ज़िला, कार्यक्रम सह संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ल,ज़िला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, विधायक बारा डॉ. अजय कुमार, प्रदेश कार्य समिति सद्स्य पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक दीपक पटेल, डॉ. भगवत पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी राम कुमार शर्मा, सुभाष सिंह पटेल,अरुण कुमार सिंह आदि ने बड़ी माला, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मंचस्थ विक्रमादित्य मौर्य, विजय शंकर शुक्ल, शिवदत्त पटेल, अश्वनी सिंह पटेल,आकांक्षा सोनकर ,धनंजय पांडेय, अवधेश उमर वैश्य, महेंद्र कुमार बिंद, मनोज पासी, शोभ नारायण द्विवेदी, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जगदीश सिंह यादव, राजेश्वरी तिवारी, जय सिंह पटेल आदि मंचस्थ रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर हैलीपेड पर हुआ जोरदार स्वागत:
भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा, एवं जन प्रतिनिधियों ने हैलीपेड पर स्वागत किया। व मंडल अध्यक्षों ने स्वागत करते हुए हैलीपैड तक जाकर विदा किया।