प्रयागराज महानगर में हुआ जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत
===================
यूपी की जनता की ललकार अबकी बार 300 पार फिर से भाजपा सरकार -गणेश केसरवानी
====================
प्रयागराज।भाजपा के द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा प्रयागराज महानगर के सीमा क्षेत्र पर पहुंचते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के अगुवाई में लेप्रोसी चौराहे पर किया गया भव्य स्वागत और इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी का महानगर की ओर से किया गया अभिनंदन इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह पांडे ने कहा कि बीजेपी के द्वारा 19 दिसंबर को यूपी के 6 शहरों से जन विश्वास यात्रा निकाली गई है और जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस जन विश्वास यात्रा में लोगों की सहभागिता और भरोसा दिखाई दे रहा है और कहा कि योगी सरकार ने पौने 5 वर्षों में जिस तरह से विकास कार्य किए हैं। उसको देखते हुए जनता का अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने सीएम योगी की अगुवाई में पौने 5 वर्षों में जनता की सेवा की है, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ एक अच्छी सरकार दी है। जनता उस पर शत-प्रतिशत विश्वास कर रही है। प्रदेश सरकार पर मोदी जी का भी आशीर्वाद है। और यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश की बेहतर सेवा कर रहे हैं। और आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारतीय राजनीति में पुनः अपना गौरवपूर्ण स्थान बना चुका है। उस स्थान को बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश की महान जनता भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे रही है और बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव मे एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। और यूपी में पुनः एक बार डबल इंजन की सरकार होगी
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया चाहे जितना जिन्ना का जिन्न जगा ले उस जिन्न को उत्तर प्रदेश की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसे बोतल में भरकर फेंक देंगे
यात्रा का स्वागत करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यूपी की जनता की है ललकार अबकी बार 300 पार फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
इस अवसर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी व सांसद विनोद कुमार सोनकर केसरी देवी पटेल रीता बहुगुणा जोशी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकारी गुंडाराज का अंत किया और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन के सरकार के साथ खड़ी है और यह जन विश्वास यात्रा पक्षियों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी
यात्रा के संदर्भ में भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज महानगर में जन विश्वास यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत यह यात्रा प्रयागराज महानगर में लेप्रोसी चौराहा से होते हुए बांगड़ धर्मशाला एलोपीबाग मटियारा रोड लेबर चौराहा अल्लापुर, अल्लापुर पुलिस चौकी से होते हुए बालसन चौराहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पार्क पर माल्यार्पण करते हुए यात्रा मेडिकल चौराहा से होते हुए रामबाग कोठा पारचा राम भवन बहादुरगंज लोकनाथ नखास कोना यूनानी मेडिकल खुल्दाबाद कर्बला चौराहा से होते हुए महिला ग्राम पर समाप्त हुई
यह यात्रा महानगर के तीनों विधानसभा के मार्ग से गुजरी इस यात्रा के स्वागत हेतु भाजपा महानगर के द्वारा यात्रा मार्ग पर होर्डिंग बैनर झंडे गुब्बारे लगाकर सजाया गया और स्वागत मंच के माध्यम से यात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए एवं महिला मोर्चा के द्वारा अक्षत टीका लगा कर आरती उतार कर स्वागत किया गया यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के युवा महिला अनुसूचित अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा के साथ साथ बाइक रैली के माध्यम से यात्रा को और भव्यता दी गई
यात्रा के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति सांसद विनोद सोनकर रीता बहुगुणा जोशी केसरी देवी पटेल सुशील त्रिपाठी धर्मेंद्र सिंह धर्मवीर प्रजापति रमाशंकर पटेल रहे
यात्रा का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रणजीत सिंह मुरारी लाल अग्रवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य राजन शुक्ला एवं सभी मंडल अध्यक्ष गण पार्षद गण मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।