यूपी में उपद्रवियों के घरों पर चला बुलडोजर

जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों पर अगले दिन शनिवार को ही कार्रवाई शुरू हो गई। सबसे सख्त रुख उप्र सरकार का रहा। कानपुर और सहारनपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुलडोजर गरजा, तो प्रयागराज में बवाल काटने वाले बिजली बिल बकाएदारों के साथ अवैध निर्माण कराने वाले चिह्नित किए गए। ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के साथ ही पत्थरबाजों और दंगाइयों पर रासुका भी लगाने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज करते हुए 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्‍ली में एफआइआर दर्ज

दिल्ली में जामा मस्जिद में नमाज के बाद बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी व वीडियो आदि के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सख्त कदम उठाते हुए हावड़ा सिटी पुलिस के आयुक्त सी सुधाकर व हावड़ा ग्रामीण पुलिस के एसपी सौम्य राय का तबादला कर दिया है।

भद्रवाह में तीसरे दिन भी कर्फ्यू

झारखंड की राजधानी रांची पुलिस पहरे में रही तो जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह (डोडा) में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। किश्तवाड़ में भी कफ्र्यू के साथ इंटरनेट सेवा को भी एहतियातन बंद रखा गया। उत्तराखंड में एहतियातन अलर्ट जारी है।

…नहीं चलेगी मनमानी

  • कानपुर और सहारनपुर में हिंसा करने वालों के घर ढहाए गए
  • प्रयागराज में 70 नामजद गिरफ्तार, 5,000 से अधिक अज्ञात भी केस
  • खंगाले जा रहे उपद्रवियों के बिजली के बकाया बिल, कब्जे हो रहे चिह्नित
  • गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
  • पुलिस के पहरे में रांची, 10 हजार उपद्रवियों पर प्राथमिकी
  • जामा मस्जिद के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर एफआइआर दर्ज
  • हावड़ा सिटी पुलिस के आयुक्त व ग्रामीण पुलिस के एसपी हटाए गए
  • भद्रवाह और किश्तवाड़ में कफ्र्यू जारी, उत्तराखंड में भी अलर्ट

कानपुर में गरजा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले कानपुर में तीन जून को नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इस मामले में शनिवार सुबह कानपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा और उपद्रव के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के रिश्तेदार मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बनी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।

सहारनपुर में चला बुलडोजर

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरू मार्केट और मोरगंज में बवाल करने वाले 54 आरोपितों को पुलिस ने दबोचने के बाद फरार चल रहे दो लोगों के घरों पर शनिवार सुबह बुलडोजर चलवा दिया।

प्रयागराज में कर्फ्यू सा माहौल

प्रयागराज के अटाला, नुरुल्लाह रोड, करेली, चौक आदि इलाकों में कर्फ्यू सा माहौल दिखा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात रही। यहां हुए उपद्रव में 70 नामजद और 5000 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। शनिवार शाम तक 70 उपद्रवी पकड़े गए थे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड जावेद पंप की जेएनयू में पढ़ने वाली बे

हाथरस में सौ से अधिक पर केस

हाथरस के पुरदिलनगर में सौ से अधिक पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शनिवार शाम तक 50 उपद्रवी पकड़ लिए गए। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाने में 90 आरोपितों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फ‍िरोजाबाद में कई नामजद

फिरोजाबाद में सात नामजद और 80-90 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अंबेडकरनगर के टांडा में 36 नामजद व 30-35 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, कई जगह माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई।

Related posts

Leave a Comment