*सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने केवल जातिवाद परिवारवाद की राजनीति को पोषित किया- नन्दी*
*उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है*
प्रयागराज।
मुख्यमंत्री योगीनाथ जी की अध्यक्षता में परेड मैदान में आयोजित 1295 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों के उन्नयन एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और अंतिम व्यक्ति के दरवाजे पर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मुख्यमंत्री जी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी, जहां एक ओर सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने केवल और केवल जातिवाद परिवारवाद की राजनीति को पोषित किया। वहीं दूसरी ओर हमारी सरकार ने जाति मजहब और क्षेत्र के ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास मंत्र को धरातल पर सरकार किया। आज माफिया मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मिसाल बनी है। सपा, बसपा की सरकारों में जो माफिया शासन और प्रशासन को नियंत्रित करते थे वे आज जेल की सलाखों के पीछे अपनी बदहाली के दिन गिन रहे हैं। माफियाओं के काले साम्राज्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन का बुलडोजर चल रहा है। उत्तर प्रदेश पिछड़ेपन के दौर से आगे निकलकर विकास के एक्सप्रेस वे पर तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हर गुजरते दिन के साथ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में फरवरी 2023 में ऐतिहासिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। इस समिट में हमारी सरकार ने 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देगा और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाओं के द्वार खोलेगा। हम सभी प्रयागराज वासी उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के साक्षी हैं। संगम के इस पावन भूमि पर दिव्य कुंभ एवं भव्य कुंभ के आयोजन से प्रयाग की महिमा को देश और दुनिया ने जाना। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी ने गोस्वामी तुलसीदास जी की पंक्तियां को कही सके प्रयाग प्रभाऊ को धरातल पर साकार होते हुए देखा। आगामी 2025 में एक बार फिर से प्रयाग की पावन भूमि सनातन संस्कृति के महा उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। महाकुंभ 2025 का आयोजन अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय होने जा रहा है। अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 2024 की शुरुआत से देश दुनिया के करोड़ों राम भक्त प्रभु श्री राम लला विराजमान के दर्शन कर सकेंगे। आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास, आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के मिशन को एक साथ आगे बढ़ा रहा है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था एवं सांस्कृतिक पहचान का मुकुट बनने जा रहा है।