यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष जारी है। गुरुवार को दोनों देशों के बीच पोलैंड बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में इसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस ने बुधवार को यूक्रेन के साथ सीजफायर पर वार्ता की संभावना जताई। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हैं।कीव के मेट्रो स्टेशन Druzhby Narodiv मेट्रो स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को धमाके की आवाज सुनी गई। कीव, कीव ओब्लास्ट, माइकोलेव, लवीव, झाइतोमिर व अन्य इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि लोग नजदीकी शिविरों में पहुंच जाएं। इस बीच रूसी सैनिकों के अहम शहर खेरसन (Kherson) पर कब्जा करने की खबर है। यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने दी है।
चीन ने रूस से यूक्रेन में जारी जंग को ओलंपिक्स तक रोकने की मांग की है वहीं बिजनेस साफ्टेयर दिग्गज ओरैकल ने बुधवार को यूक्रेन में अपने सभी आपरेशन व बिजनेस को बंद करने का फैसला ले लिया है।
रूस में अपने सभी प्रोग्राम पर वर्ल्ड बैंक ने लगाई रोक
वर्ल्ड बैंक ने बुधवार को कहा कि तत्काल प्रभाव से यह अपने सभी आपरेशन रूस और बेलारूस में बंद कर रहा है। साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि रूस में नए लोन या निवेश को मंजूरी नहीं दी गई।