यमुनापार के भाजपाइयों ने उदयपुर की घटना पर दुःख जताया

राजस्थान को”तालिबानी’’ राज्य बनाने की ओर कांग्रेस अग्रसर है-विभवनाथ भारती
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की कथित तौर पर गला काटने की घटना पर दुःख जताया। वही राजस्थान के कांग्रेस सरकार के शासन में लोकतंत्र की धज्जियां उडाने वाले पर निशाना साधते हुए ‘‘तालिबानी’’ राज्य बनने की ओर अग्रसर बताया। श्री भारती ने कहा कांग्रेस सरकार का अब समूचे देश से सफाया तय है। जब राजस्थान की पुलिस सुरक्षा मांगने पर नही उपलब्ध करा सकती तो कांग्रेस को तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिए। घटना पर जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी,अजीत प्रताप सिंह,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, महामंत्री राजेश शुक्ला, विजय शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल,विक्रमाजीत मौर्य, मंत्री : विनोद कुमार प्रजापति, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, ओम प्रकाश निषाद, शिवराम सिंह परिहार, कृष्ण दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,आईटी जिला संयोजक शतीश विश्वकर्मा,सलिल तिवारी,अरूण सिंह,सुधाकर पांडेय आदि ने स्व.कन्हैया लाल को श्रष्दाजंलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment